New Maruti Suzuki Baleno: Altroz और टियागो को कड़ी टक्कर देने आ गया बलेनो का नया अवतार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों नई Maruti Suzuki Baleno भारतीय बाजार में एक प्रीमियम हैचबैक कार के रूप में पहचान रखती है। अपने स्टाइलिश डिजाइन, दमदार फीचर्स और विश्वसनीयता के कारण यह कार युवाओं से लेकर परिवारों तक सभी की पसंद बन चुकी है। आपको बता दूँ 2025 की बलेनो कार में कई शानदार अपडेट्स के साथ टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। चलिए अब आपको इस गाड़ी की पूरी डिटेल बताते है।

New Maruti Suzuki Baleno का डिजाइन और एक्सटीरियर

दोस्तों नई बलेनो कार का लुक पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम है। इसमें क्रोम ग्रिल, शार्प हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल्स और स्पोर्टी बंपर दिए गए हैं। कार की स्लीक बॉडीलाइन और नया अलॉय व्हील्स डिज़ाइन इसे और भी स्टाइलिश बनाता है। इसके रियर में LED टेललाइट्स और हाई-माउंट स्टॉप लैम्प इसे मॉडर्न टच देते हैं।

New Maruti Suzuki Baleno का इंजन और परफॉर्मेंस

साथियों नई बलेनो में 1.2-लीटर DualJet पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88.5 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) दोनों ऑप्शन्स मिलते हैं। माइलेज की बात करें तो यह कार लगभग 22 से 23 kmpl का एवरेज देती है, जो इसे एक फ्यूल-एफिशिएंट ऑप्शन बनाता है।

यह भी पढ़ें – कम बजट में गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए पेश है Bajaj की जहरीली बाइक, कीमत भी मामूली

नई Maruti Suzuki Baleno के सेफ्टी फीचर्स

दोस्तों सेफ्टी के मामले में नई बलेनो काफी बेहतर हो चुकी है। इसमें 6 एयरबैग्स (हाई वेरिएंट्स में), EBD के साथ ABS, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी दी गई है। यह कार अब ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग की दिशा में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Maruti Suzuki Baleno की कीमत

दोस्तों भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत ₹6.66 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹9.88 लाख तक जाती है। इसमें Sigma, Delta, Zeta और Alpha जैसे वेरिएंट्स मिलते हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें – New Mahindra XUV 3XO 2025: सिर्फ 1 लाख का डाउन पेमेंट पर घर ले आएं Mahindra की दमदार कार

अस्वीकरण: हम यह गारंटी नहीं दे सकते की इस पेज पर दी गई जानकारी 100% सही है।

Author

  • Technical Golu

    हेलो दोस्तों मेरा नाम चंदन गोला है। मैं राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला हूं। मैने अपनी पढ़ाई M.A तक की है। इसके अलावा मैं 2018 से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और न्यूज आर्टिकल लिखना और पढ़ना बेहद पसंद है। इसलिए मैं अपनी पूर्ण रूप से भूमिका Golaji Times पर निभा रहा हूं।

Leave a Comment