Maruti XL7 MPV: मारुति सुज़ुकी भारतीय बाजार में एक और शानदार MPV लाने जा रही है, जिसका नाम है Maruti XL7। यह कार इंडोनेशिया में पहले से ही लॉन्च हो चुकी है और अब भारत में भी इसे लाने की तैयारी चल रही है। यह Maruti Ertiga और XL6 से ऊपर की रेंज में रखी जाएगी। चलिए अब आपको इस गाड़ी की पूरी डिटेल बताते है।
Maruti XL7 MPV का डिजाइन और लुक
Maruti XL7 का लुक SUV जैसा है। इसमें आपको मिलेगा मस्कुलर बॉडी डिज़ाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और बोल्ड क्रोम ग्रिल। इसके अलावा ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन और स्पोर्टी रूफ रेल्स इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। एलईडी DRLs और रियर स्पॉइलर इसका लुक और भी आकर्षक बनाते हैं।
Maruti XL7 MPV का इंटीरियर और स्पेस
दोस्तों XL7 एक 7-सीटर MPV है, जिसमें आपको तीन रो सीटिंग मिलेगी। इसमें कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है। सेकंड रो में कैप्टन सीट्स और थर्ड रो में भी अच्छा लेगरूम मिलेगा। इसके अलावा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसी मॉडर्न सुविधाएं भी मिलती हैं।
Maruti XL7 MPV का इंजन और परफॉर्मेंस
साथियों Maruti XL7 में वही 1.5 लीटर का K15B पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो Ertiga और XL6 में दिया गया है। यह इंजन 103 bhp की पावर और 138 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल सकते हैं। माइलेज की बात करें तो यह कार 18-20 kmpl तक का एवरेज दे सकती है।
यह भी पढ़ें – सिर्फ़ 34,000 देकर घर लाएं न्यू TVS Apache RTR 310 दमदार बाइक, बेहतरीन माइलेज के साथ तगड़े फीचर्स
Maruti XL7 MPV के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Maruti XL7 में ड्यूल एयरबैग्स, ABS विद EBD, रियर पार्किंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है।
Maruti XL7 MPV की कीमत और लॉन्च डेट
दोस्तों Maruti XL7 की भारत में संभावित कीमत ₹11 लाख से ₹14 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसे भारत में 2025 के मध्य या अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। XL7 का मुकाबला Toyota Rumion, Kia Carens और Mahindra Marazzo जैसी MPVs से होगा।
यह भी पढ़ें – गरीबों की रानी बनकर आयी New Maruti WagonR 2025 कार, 34KM की दमदार माइलेज और तगड़े फीचर्स
अस्वीकरण: हम यह गारंटी नहीं दे सकते की इस पेज पर दी गई जानकारी 100% सही है।