Defender: डिफेंडर कार, लैंड रोवर (Land Rover) कंपनी द्वारा बनाई गई एक प्रीमियम SUV है। यह कार अपने दमदार लुक, जबरदस्त परफॉर्मेंस और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के लिए जानी जाती है। डिफेंडर को पहली बार 1983 में लॉन्च किया गया था और समय के साथ इसे आधुनिक तकनीक और फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। आज की Defender Car स्टाइल, ताकत और तकनीक का एक बेहतरीन मिश्रण है। आइये अब आपको इस सपनों की कार की पूरी डिटेल बताते है।
Defender का परफॉर्मेंस और इंजन
दोस्तों Defender कार में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्सन दिए गए हैं। कुछ वेरिएंट्स में माइल्ड हाइब्रिड और PHEV (Plug-in Hybrid Electric Vehicle) तकनीक भी दी गई है। इसका इंजन 2.0 लीटर से लेकर 5.0 लीटर V8 तक हो सकता है, जो 300 से 525 हॉर्सपावर तक की ताकत देता है। इसका ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम और एयर सस्पेंशन इसे ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
यह भी पढ़ें – New TVS Jupiter 125 2025: प्रीमियम लुक के साथ एक्टिवा की बोलती बंद करने आ गया Jupiter
Defender का इंटीरियर और फीचर्स
नई Defender का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है। इसमें आरामदायक सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, मल्टीपल USB पोर्ट्स, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और मर्सिडीज़ जैसी क्वालिटी के फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें पर्याप्त लगेज स्पेस और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे 360 डिग्री कैमरा, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग आदि भी मौजूद हैं।
Defender का माइलेज और कीमत
दोस्तों डिफेंडर कार का माइलेज इंजन और वेरिएंट पर निर्भर करती है, जो आमतौर पर 8 से 14 किलोमीटर प्रति लीटर तक हो सकती है। इसकी कीमत भारत में लगभग ₹95 लाख से शुरू होकर ₹2 करोड़ तक जाती है। यह कीमत वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के अनुसार बदलती है।
यह भी पढ़ें – राइडर्स की दुनिया का बादशाह बनी नई CB1000 Hornet SP, स्पोर्ट्स का अद्भुत मेल जानिए कीमत
अस्वीकरण: हम यह गारंटी नहीं दे सकते की इस पेज पर दी गई जानकारी 100% सही है।