Hop Electric OXO 2025: दमदार रेंज, एडवांस फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस वाली Electric बाइक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hop Electric OXO 2025: दोस्तों भारतीय बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जयपुर की स्टार्टअप कंपनी Hop Electric ने अपनी दमदार बाइक OXO Electric लॉन्च की है। यह इलेक्ट्रिक बाइक खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जो पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान है और एक स्मार्ट, इको फ्रेंडली बाइक की तलाश में जुटे हुए हैं। चलिए अब आपको Hop Electric OXO बाइक की पूरी डिटेल बताते हैं।

Hop Electric OXO बाइक की मोटर और परफॉर्मेंस

इस नई इलेक्ट्रिक बाइक के अंदर 6200W की पावरफुल मोटर दी गई है, जो 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह बाइक दो वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है, जिसमें OXO और OXO X वेरिएंट आता है। दोस्तों इसके पहले वेरिएंट OXO की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है जबकि इसके दूसरे वेरिएंट OXO X की टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बाइक 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 4 सेकंड में पकड़ लेती है।

Hop Electric OXO बाइक की बैटरी और रेंज

Hop Electric OXO 2025
Hop Electric OXO 2025

इस दमदार इलेक्ट्रिक बाइक में 3.75 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को घर के नॉर्मल सॉकेट से करीब 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

Hop Electric OXO बाइक की कीमत

भारतीय बाजार में Hop Electric OXO बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹1.65 लाख से ₹1.85 लाख के बीच है। यह बाइक कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी इस बाइक को कुछ शहरों में टेस्ट राइड की सुविधा के लिए भी दे रही है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक बाइक के शौकीन है तो इस बाइक को ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

Read Also: Tata Sierra: दमदार इलेक्ट्रिक SUV, शानदार रेंज और जबरदस्त फीचर्स

अस्वीकरण – यह खबर रिपोर्ट्स और मान्यताओं पर आधारित है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट का सहारा अवश्य लें।

Author

  • Technical Golu

    हेलो दोस्तों मेरा नाम चंदन गोला है। मैं राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला हूं। मैने अपनी पढ़ाई M.A तक की है। इसके अलावा मैं 2018 से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और न्यूज आर्टिकल लिखना और पढ़ना बेहद पसंद है। इसलिए मैं अपनी पूर्ण रूप से भूमिका Golaji Times पर निभा रहा हूं।

Leave a Comment