Mahindra XUV300: देसी सड़क की महारानी, कीमत सिर्फ ₹8.41 लाख से शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra XUV300: महिंद्रा हमेशा से ही भारतीय सड़कों की नब्ज पकड़ने वाली कंपनी रही है। चाहे ट्रैक्टर हो या SUV, इस देसी कंपनी ने अपने वाहनों से देशवासियों का दिल जीता है। अब बात करते हैं Mahindra XUV300 की, जो दिखने में तो कॉम्पैक्ट SUV है, लेकिन जब चलती है, तो सड़क पर रौब झाड़ती है। इसकी डिजाइन इतनी स्टाइलिश है कि हर कोई एक बार पलटकर जरूर देखता है। चौड़ा बोनट, शार्प LED DRLs और बोल्ड ग्रिल इसे एक रॉयल लुक देती है।

दिल जीतने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Mahindra XUV300 में जो फीचर्स दिए गए हैं, वो बड़े-बड़े ब्रांड्स को टक्कर देते हैं। इसमें मिलती है 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 110bhp की ताकत और 200Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, डीज़ल पसंद करने वालों के लिए इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी है, जो करीब 115bhp की पावर देता है। पेट्रोल और डीज़ल दोनों में 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

इस SUV की सवारी इतनी स्मूद है कि ऊबड़-खाबड़ रास्ते भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाते। सस्पेंशन बेहतरीन है और स्टीयरिंग कंट्रोल भी दमदार है। सुरक्षा की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स हैं। यानी आपकी फैमिली के लिए भी एकदम परफेक्ट गाड़ी है।

अंदर से भी है एकदम शानदार

Mahindra XUV300
Mahindra XUV300

XUV300 का इंटीरियर बहुत ही प्रीमियम फील देता है। ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और कंफर्टेबल सीट्स सब कुछ है जो एक मिड-सेगमेंट SUV में चाहिए। महिंद्रा ने इसमें स्पेस का भी अच्छा ध्यान रखा है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी थकाऊ नहीं लगती।

यह भी पढ़ें – 90 KM की दमदार माइलेज के साथ New Tata Sumo लॉन्च, जानिए फीचर्स

Mahindra XUV300 की कीमत

अब बात करते हैं कीमत की, जो हर ग्राहक का सबसे बड़ा सवाल होता है। Mahindra XUV300 की शुरुआती कीमत लगभग ₹8.41 लाख (एक्स-शोरूम) है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹14.60 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। हां, अलग-अलग राज्यों में ऑन-रोड कीमत थोड़ी बहुत ऊपर-नीचे हो सकती है। लेकिन इस कीमत में जो गाड़ी आपको मिल रही है, वो वाकई में पैसा वसूल है।

यह भी पढ़ें – Hyundai Venue 2025: स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई Mahindra XUV300 की जानकारी इंटरनेट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा के आधार पर दी गई है। कीमतें और फीचर्स समय के साथ बदल सकते हैं। कृपया गाड़ी खरीदने से पहले अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क कर लेवें।

Author

  • Technical Golu

    हेलो दोस्तों मेरा नाम चंदन गोला है। मैं राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला हूं। मैने अपनी पढ़ाई M.A तक की है। इसके अलावा मैं 2018 से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और न्यूज आर्टिकल लिखना और पढ़ना बेहद पसंद है। इसलिए मैं अपनी पूर्ण रूप से भूमिका Golaji Times पर निभा रहा हूं।

Leave a Comment