दोस्तों महिंद्रा ने एक बार फिर से भारतीय SUV बाजार में धमाकेदार एंट्री की है अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट SUV Mahindra XUV 3XO के साथ। यह कार पहले से ही मौजूद Mahindra XUV300 का अपडेटेड और मॉडर्न वर्जन है, जिसे नया नाम, नया डिजाइन और ढेर सारे लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। चलिए अब आपको इस गाड़ी की बाकी डिटेल बताते है।
New Mahindra XUV 3XO का डिजाइन और एक्सटीरियर
नई XUV 3XO का एक्सटीरियर पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और अट्रैक्टिव है। इसके सामने की तरफ नए LED हेडलैम्प्स, DRLs और क्रोम फिनिश ग्रिल इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में नया अलॉय व्हील डिज़ाइन और शार्प बॉडी लाइन्स देखने को मिलती हैं। जबकि इसके पीछे की तरफ फुल-लेंथ कनेक्टेड LED टेललाइट्स इसे और भी मॉडर्न बनाती हैं।
New Mahindra XUV 3XO का इंजन और परफॉर्मेंस
नई Mahindra XUV 3XO को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस में पेश किया गया है। इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5L डीजल इंजन मिलता है, जो शानदार पावर और माइलेज देता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT/TC) शामिल हैं। यह SUV शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है।
यह भी पढ़ें – मात्र 30 हज़ार में लॉन्ग ड्राइव जाने के लिए घर ले आएं Bajaj की धाकड़ बाइक, 65kmpl का तगड़ा माइलेज बचाएगा आपका खर्चा
New Mahindra XUV 3XO के सेफ्टी फीचर्स
दोस्तों महिंद्रा ने XUV 3XO कार में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS with EBD, ESP, 360-डिग्री कैमरा, ADAS लेवल-2 टेक्नोलॉजी, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहद सुरक्षित बनाते हैं।
नई Mahindra XUV 3XO की कीमत
दोस्तों भारतीय बाजार में Mahindra XUV 3XO की शुरुआती कीमत लगभग ₹7.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹13 लाख तक जाती है। इसे कुल 9 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वैरिएंट चुन सकते हैं। इसके अलावा अगर आप डाउन पेमेंट पर यह कार खरीदने की सोच रहे है तो आपको 1 लाख रुपए जमा करवाना होगा। इसकी पूरी जानकारी आप नजदीकी कार शोरूम से ले सकते है।
यह भी पढ़ें – कम बजट में गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए पेश है Bajaj की जहरीली बाइक, कीमत भी मामूली
अस्वीकरण: हम यह गारंटी नहीं दे सकते की इस पेज पर दी गई जानकारी 100% सही है।