New Tata Sierra 2025: यूनिक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस के साथ बाजार में आ रही 500 KM की रेंज वाली कार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार Tata Sierra लॉन्च होने जा रही है। टाटा मोटर्स का दावा है की यह कार फैमिली की पूरी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए तैयार की गयी है। यह गाड़ी अपने यूनिक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के कारण चर्चा में आ रही है। खासतौर पर इसके रियर साइड के बड़े ग्लास पैनल्स और टू-डोर डिजाइन ने इसे भीड़ से अलग बनाते है। आपको बता दूँ भारत में समय के साथ यह मॉडल बंद कर दिया गया था, लेकिन लेटेस्ट डिजाइन के साथ बाजार में यह गाड़ी दोबारा वापसी कर रही है। चलिए अब आपको इस गाड़ी की पूरी डिटेल बताते है।

New Tata Sierra 2025 का डिजाइन और एक्सटीरियर

दोस्तों नई Tata Sierra में आपको रेट्रो और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs, पैनोरमिक सनरूफ और शानदार एलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। पिछले मॉडल की तरह इसके साइड ग्लास एरिया को बरकरार रखा गया है, जो इसकी आइकॉनिक पहचान है।

New Tata Sierra 2025 का इंटीरियर और फीचर्स

नई Tata Sierra 2025 में प्रीमियम इंटीरियर होगा जिसमें डुअल-टोन थीम, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है। इसके अलावा एम्बिएंट लाइटिंग और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

New Tata Sierra 2025 की बैटरी और रेंज

New Tata Sierra 2025
New Tata Sierra 2025

दोस्तों Tata की यह नई कार एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में आ रही है, तो इसमें 400-500 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। यह गाड़ी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और 0-80% चार्ज लगभग 45 मिनट में हो सकेगा। Tata की Ziptron टेक्नोलॉजी इस EV को ताकत और भरोसा देगी।

यह भी पढ़ें – Asus ROG Phone 9 Pro: 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जिंग वाला 5G स्मार्टफोन, कीमत बस इतनी

New Tata Sierra 2025 के सेफ्टी फीचर्स

नई Sierra में 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, लेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। टाटा की गाड़ियों को ग्लोबल NCAP से हमेशा अच्छे सेफ्टी स्कोर मिलते हैं, जिससे इस गाड़ी से भी यही उम्मीद की जा सकती है।

New Tata Sierra 2025 लॉन्च डेट और कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Tata Sierra के 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी कीमत ₹25 लाख से ₹30 लाख के बीच हो सकती है। यह गाड़ी Mahindra XUV700 EV और Hyundai Creta EV जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है।

यह भी पढ़ें – Huawei Mate XT: 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ बाजार में आया Huawei का तगड़ा 5G फोन

अस्वीकरण: हम यह गारंटी नहीं दे सकते की इस पेज पर दी गयी जानकारी 100% सही है।

Author

  • Technical Golu

    हेलो दोस्तों मेरा नाम चंदन गोला है। मैं राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला हूं। मैने अपनी पढ़ाई M.A तक की है। इसके अलावा मैं 2018 से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और न्यूज आर्टिकल लिखना और पढ़ना बेहद पसंद है। इसलिए मैं अपनी पूर्ण रूप से भूमिका Golaji Times पर निभा रहा हूं।

Leave a Comment