Oben Rorr EZ: आजकल की दुनिया में हर कोई पेट्रोल की महंगाई से परेशान है और सभी की नजरें अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टिकी हैं। ऐसे में अगर कोई देसी स्टाइल में बनी, दमदार लुक वाली और बजट में आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च हो जाए, तो बात ही क्या! जी हां, हम बात कर रहे हैं Oben Rorr EZ की, जो इस समय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में धूम मचा रही है।
देसी लुक के साथ दमदार डिजाइन
Oben Rorr EZ को देखकर ही समझ आ जाता है कि इसे खास तौर पर भारत के युवाओं और मिडिल क्लास परिवारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी स्टाइल एक दम रफ़ एंड टफ़ है, जो किसी भी तरह के रास्ते पर झंडा गाड़ सकती है। शहर की चिकनी सड़कों से लेकर गांव की कच्ची पगडंडियों तक, इस बाइक का पकड़ ऐसा है जैसे मिट्टी में मेहंदी रच गई हो।
पावर और परफॉर्मेंस का जबरदस्त मेल
अब बात करते हैं इसकी ताकत की। Oben Rorr EZ में मिलती है एक दमदार इलेक्ट्रिक मोटर जो 4kW (लगभग 5.4 बीएचपी) की पावर देती है। एक बार चार्ज करने पर यह बाइक लगभग 100 से 120 किलोमीटर तक आराम से दौड़ जाती है। और इसकी टॉप स्पीड 70 से 80 किमी/घंटा तक है, जो शहर और गांव दोनों के हिसाब से बढ़िया मानी जा सकती है। चार्जिंग का झंझट भी नहीं है आपको बता दूँ 3 से 4 घंटे में ये बाइक पूरी तरह चार्ज होकर तैयार हो जाती है।
यह भी पढ़ें – किसानों का काम आसान करने आई New Honda SP 125, पुरे 60KM माइलेज और स्मार्ट लुक के साथ दौड़ेगी खेतों में
कीमत जो जेब पर भारी नहीं
अब सबसे बड़ी बात कीमत। Oben Rorr EZ की कीमत लगभग ₹1.30 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी गई है, जो FAME II सब्सिडी और राज्य सरकार की छूट के बाद और भी किफायती हो सकती है। इस बजट में इतने फीचर्स, स्टाइल और परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक बाइक मिलना किसी सपने से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें – New Hero Splendor 125: बजाज Pulsar 125 और TVS Raider 125 जैसे बाइक को चकनाचूर करने आ गयी नई स्प्लेंडर
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा पर आधारित है। कीमतें और स्पेसिफिकेशन्स समय और राज्य अनुसार बदल सकते हैं। कृपया किसी भी खरीदारी से पहले अधिकृत डीलर से संपर्क करके ताज़ा जानकारी जरूर प्राप्त करें।