Renault Triber 2025: किफायती 7-सीटर MPV, शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय बाजार में मिडिल क्लास परिवारों को ध्यान में रखते हुए Renault कंपनी ने अपनी नई Renault Triber कार लॉन्च की है। यह कार न केवल बजट फ्रेंडली है बल्कि इसमें ऐसी खूबियां है जो आमतौर पर महंगी गाड़ियों में भी देखने को नहीं मिलेगी। चलिए दोस्तों अब आपको Renault Triber 7 Seater कार के बारे में पूरी डिटेल बताते हैं।

Renault Triber 2025 का डिजाइन और एक्सटीरियर

नई Triber को एक नया फ्रेश लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में क्रोम ग्रिल, नए LED DRLs और स्टाइलिश हेडलाइट दी गई है। जो इस गाड़ी को प्रीमियम फील देती है। इसके अलावा नए अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स इसके SUV लुक को और भी मजबूत बनाते हैं। आपको बता दूं इस गाड़ी का ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा है, जो खराब सड़कों पर भी ड्राइविंग को आसान बनाता है।

New Renault Triber का इंटीरियर और कंफर्ट

दोस्तों नई Triber का केबिन पहले से भी ज्यादा प्रीमियम और स्पेशियस है। यह एक 7 सीटर कर है। यानी इसमें 7 लोग आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इन सीटों को अपने जरूरत के हिसाब से फोल्ड या रिमूव किया जा सकता है। इसमें नई टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट दिया गया है। इसकी खास बात तो यह है कि AC वेंट्स को हर रो में जोड़ा गया है ताकि हर यात्री को आराम मिले।

यह भी पढ़ें – Bajaj Pulsar NS160 2025: पावर, स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Renault Triber 2025 का इंजन और परफॉर्मेंस

Renault Triber 2025
Renault Triber 2025

नई Renault Triber 2025 में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और AMT ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं अब माइलेज की बात करें तो यह लगभग 20 kmpl तक का माइलेज आसानी से दे सकती है।

Renault Triber 2025 की कीमत

नई Renault Triber कार की कीमत एक्स शोरूम में लगभग ₹6 लाख से शुरू होकर ₹9 लाख तक जाती हैं। यह कार RXE, RXL, RXT और RXZ जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध है। अगर आपका बजट कम है तो आप इस गाड़ी को 1 लाख रुपए के डाउन पेमेंट पर भी अपने घर ला सकते हैं। EMI संबंधित पूरी जानकारी के लिए Renault की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Ola S1 X Gen 2 दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स के साथ 190KM की शानदार रेंज

अस्वीकरण: हम यह गारंटी नहीं दे सकते की इस पेज पर दी गई जानकारी 100% सही है।

Author

  • Technical Golu

    हेलो दोस्तों मेरा नाम चंदन गोला है। मैं राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला हूं। मैने अपनी पढ़ाई M.A तक की है। इसके अलावा मैं 2018 से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और न्यूज आर्टिकल लिखना और पढ़ना बेहद पसंद है। इसलिए मैं अपनी पूर्ण रूप से भूमिका Golaji Times पर निभा रहा हूं।

Leave a Comment