सिर्फ ₹6.99 लाख में अपने घर लाएं नई Tata Altroz Facelift कार, दमदार माइलेज के साथ पावरफुल फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Altroz का फेसलिफ्ट वर्ज़न भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Tata Altroz Facelift 2025 अब और भी आकर्षक डिज़ाइन, उन्नत फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बाज़ार में आई है। जो लोग स्टाइल, सेफ्टी और माइलेज के साथ किफायती कार की तलाश में हैं, उनके लिए ये कार एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। चलिए अब आपको इसके फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते है।

Tata Altroz Facelift के डिज़ाइन में हुआ दमदार बदलाव

आपको बता दूँ Altroz Facelift के एक्सटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके फ्रंट ग्रिल को नया स्पोर्टी लुक दिया गया है, साथ ही एलईडी हेडलैम्प्स और डीआरएल्स को भी शार्प डिज़ाइन में पेश किया गया है। इस कार के अलॉय व्हील्स को नया स्टाइल मिला है, जो इसे और भी मॉडर्न बनाता है। पीछे की तरफ रैप-अराउंड टेल लाइट्स और नया बंपर डिज़ाइन इसे प्रीमियम फील देते हैं।

Tata Altroz Facelift का इंटीरियर और फीचर्स

दोस्तों नई Tata Altroz Facelift के इंटीरियर में काफी सुधार किए गए हैं। अब इसमें बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में एक स्टैंडआउट बनाते हैं।

Tata Altroz Facelift का इंजन और परफॉर्मेंस

नई Altroz Facelift में दो इंजन विकल्प मिलते हैं – 1.2L पेट्रोल और 1.2L टर्बो पेट्रोल। दोनों इंजन BS6 फेज-2 कम्प्लायंट हैं। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और DCA (डुअल क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसका माइलेज करीब 18-20 किमी/लीटर तक बताया जा रहा है, जो इसे किफायती और पावरफुल दोनों बनाता है।

यह भी पढ़ें – 500KM रेंज के साथ लॉन्च होने जा रही, डिजिटल फीचर्स वाली Tata Harrier EV कार

Tata Altroz Facelift के सेफ्टी फीचर्स

दोस्तों जैसा की आपको पता होगा Tata Altroz पहले से ही ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त कर चुकी है। फेसलिफ्ट वर्ज़न में भी सेफ्टी पर पूरा ध्यान दिया गया है। इसमें 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

Altroz Facelift के सभी वेरिएंट्स और कीमत

Altroz Facelift कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है – XE, XM, XT, XZ और XZ+। इनकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख से शुरू होकर ₹10.50 लाख (संभावित) तक जाती है।

यह भी पढ़ें – Maruti Suzuki Swift: भारतीय बाजार की सबसे पसंदीदा हैचबैक कार, कीमत ₹6 लाख से शुरू

अस्वीकरण: हम यह गारंटी नहीं दे सकते की इस पेज पर दी गई जानकारी 100% सही है।

Author

  • Technical Golu

    हेलो दोस्तों मेरा नाम चंदन गोला है। मैं राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला हूं। मैने अपनी पढ़ाई M.A तक की है। इसके अलावा मैं 2018 से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और न्यूज आर्टिकल लिखना और पढ़ना बेहद पसंद है। इसलिए मैं अपनी पूर्ण रूप से भूमिका Golaji Times पर निभा रहा हूं।

Leave a Comment