Apache RTR 160: ₹1.20 लाख में मिले रेसिंग स्टाइल और 16PS की धड़कन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

TVS Apache RTR 160: जब भी देसी युवाओं की धड़कनों की बात आती है, तो एक नाम सबसे पहले जेहन में आता है TVS Apache RTR 160। ये बाइक ना सिर्फ रफ्तार का दूसरा नाम है, बल्कि स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस का ऐसा मेल है, जो हर किसी को दीवाना बना दे। चाहे कॉलेज का स्टूडेंट हो या ऑफिस जाने वाला प्रोफेशनल, Apache RTR 160 सबके दिलों की धड़कन बन चुकी है।

TVS ने इस बाइक को उन लोगों के लिए बनाया है, जो रफ्तार के साथ-साथ भरोसे और दमदार लुक्स की भी चाह रखते हैं। इसकी मस्कुलर डिजाइन और एग्रेसिव हेडलैम्प्स इसे सड़क पर सबसे अलग बनाते हैं। बाइक में मिलने वाला स्पोर्टी ग्राफिक्स और रेसिंग स्ट्रिप्स भी इसके एटीट्यूड को अलग ही लेवल पर ले जाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस का बेजोड़ मेल

Apache RTR 160

Apache RTR 160 में आपको मिलता है 159.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन, जो लगभग 15.82 PS की पावर और 13.85 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है, जो स्मूथ शिफ्टिंग और शानदार कंट्रोल देता है। चाहे आप शहर के ट्रैफिक में हों या खुले हाईवे पर, ये बाइक हर मोड़ पर आपका भरपूर साथ देती है।

इसमें TVS का पेटेंटेड GTT (Glide Through Traffic) फीचर भी दिया गया है, जो लो-स्पीड में भी बाइक को बिना क्लच के आराम से चलाने देता है। ये फीचर खासकर ट्रैफिक में फंसे राइडर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

माइलेज और कंफर्ट

जहां एक तरफ Apache RTR 160 रफ्तार का नया नाम है, वहीं दूसरी तरफ ये माइलेज के मामले में भी काफी भरोसेमंद है। एक लीटर पेट्रोल में ये बाइक लगभग 45-50 किलोमीटर तक का सफर आराम से तय कर लेती है। साथ ही इसकी सीटिंग पोजिशन, सस्पेंशन और हैंडलिंग इतनी कमाल की है कि लंबे सफर भी थकान नहीं होती।

यह भी पढ़ें – Hero HF Deluxe 2025: किफायती कीमत में भरोसेमंद बाइक, जो बनेगा आपका हमसफर

TVS Apache RTR 160 की कीमत

अब बात करते हैं सबसे अहम चीज कीमत की। TVS Apache RTR 160 की शुरुआती कीमत भारत में ₹1.20 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। अलग-अलग वेरिएंट्स और लोकेशन के हिसाब से इसकी कीमत में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है, लेकिन भरोसा मानिए इस कीमत में इतना दमदार पैकेज मिलना आसान नहीं है।

यह भी पढ़ें – Hero Splendor Plus Xtec: 7.9 PS पावर और ₹79,911 की किफायती कीमत में

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन स्रोतों के आधार पर लिखी गई है। कीमतें और स्पेसिफिकेशन समय के साथ बदल सकते हैं। कृपया बाइक खरीदने से पहले नजदीकी डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट से एक बार जानकारी जरूर चेक कर लें।

Author

  • Technical Golu

    हेलो दोस्तों मेरा नाम चंदन गोला है। मैं राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला हूं। मैने अपनी पढ़ाई M.A तक की है। इसके अलावा मैं 2018 से ब्लॉगिंग कर रहा हूं। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और न्यूज आर्टिकल लिखना और पढ़ना बेहद पसंद है। इसलिए मैं अपनी पूर्ण रूप से भूमिका Golaji Times पर निभा रहा हूं।

Leave a Comment