भारतीय बाजार में आकर्षक फीचर्स के साथ नई Volvo EX40 लॉन्च होने जा रही है। यह पहले Volvo XC40 Recharge के रूप में जानी जाती थी। कंपनी ने 2025 में इसे नए नाम और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। यह कार पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और लक्ज़री के शौकीनों के लिए एक परफेक्ट विकल्प है। चलिए अब आपको इसके सभी फीचर्स, कीमत और रेंज के बारे में बताते है।
Volvo EX40 का डिज़ाइन और एक्सटीरियर
आपको बता दूँ Volvo EX40 कार का डिज़ाइन मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक है। इसके स्लीक LED हेडलाइट्स, क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल और बोल्ड स्टांस इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। इसका डिजाइन न सिर्फ आकर्षक है, बल्कि एयरोडायनामिक भी है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी बेहतर होती है।
Volvo EX40 का इंटीरियर और फीचर्स
नई EX40 का केबिन पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक और कम्फर्टेबल है। इसमें एक 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो Google OS पर आधारित है। इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरामिक सनरूफ और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएं इसे एक लग्ज़री इलेक्ट्रिक SUV बनाती हैं।
Volvo EX40 की बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
दोस्तों इस नई Volvo EX40 कार में 78 kWh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर (WLTP) की रेंज देती है। इसमें ड्यूल मोटर सेटअप है जो लगभग 408 हॉर्सपावर जनरेट करता है। यह SUV मात्र 4.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है, जो इसे एक तेज़ और ताकतवर इलेक्ट्रिक SUV बनाता है।
Volvo EX40 का चार्जिंग ऑप्शन और सुविधा
नई Volvo EX40 कार को DC फास्ट चार्जर से केवल 30 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। साथ ही इसमें रेगुलर AC चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जो घरेलू चार्जिंग के लिए उपयुक्त है। वोल्वो अपने ग्राहकों को होम चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें – Maruti Suzuki Swift: भारतीय बाजार की सबसे पसंदीदा हैचबैक कार, कीमत ₹6 लाख से शुरू
Volvo EX40 के सेफ्टी फीचर्स
शायद आपको पता होगा Volvo हमेशा से ही अपनी सेफ्टी टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है और EX40 भी इससे अछूता नहीं है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
Volvo EX40 कार की कीमत
अगर आप भी यह कार खरीदने की सोच रहे है तो आपको बता दूँ Volvo EX40 कार की कीमत भारत में लगभग ₹60 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। यह कार प्रीमियम सेगमेंट के इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसकी बुकिंग वोल्वो की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप्स के ज़रिए की जा सकती है।
यह भी पढ़ें – सिर्फ ₹6.99 लाख में अपने घर लाएं नई Tata Altroz Facelift कार, दमदार माइलेज के साथ पावरफुल फीचर्स
अस्वीकरण: हम यह गारंटी नहीं दे सकते की इस पेज पर दी गई जानकारी 100% सही है।